अदरक की खेती कैसे करें ।

 यदि आप भी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक बहुत बढ़िया व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आप कम खर्च और मेहनत करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कृषि में काम करने के इच्छुक हैं तो ऐसा ही एक व्यवसाय विचार है, अदरक की खेती का। इसमें आपको लाभ भी अच्छा होगा और सरकार की से भी सहायता मिलेगी। इसमें नुकसान की संभावना भी नहीं है।

क्यों चुनना चाहिए व्यवसाय

नौकरी से अधिक लाभ व्यवसाय में होता है। इसलिए आजकल अधिकतर लोग व्यवसाय की ओर रुख कर रहे हैं। व्यवसाय आरंभ करने के लिए सरकार भी काफी सहायता कर रही है। अगर आपने भी कृषि व्यवसाय करने के बारे में विचार किया हैं और अच्छे लाभ की आशा भी रखत हो तो यह व्यवसाय आपके लिए हैं। ये व्यवसाय है अदरक की खेती का।

क्या है अदरक की खेती

अगर आप अच्छे लाभ वाले व्यवसाय को करना चाहते हैं तो सरकार की सहायता से आप अदरक की खेती कर सकते हैं। अदरक का प्रयोग हर घर में होता है और कई उद्योगों में भी होता है। चाय से लेकर सब्जियां या फिर कोई दूसरी रेसिपी बनाने तक में अदरक का प्रयोग होता है। सर्दियों में तो अदरक का खूब प्रयोग होता है। तो चलिए जानते कैसे शुरू कर सकते हैं अदरक की खेती।

कैसे करें अदरक की खेती

अदरक की खेती करने के लिए उसकी पिछली फसल के कंद बीज के रूप में उपयोग में लाए जाते हैं। अदरक के कंदों को इस तरह तोड़ कर उसके टुकड़े में दो से तीन अंकुर के साथ बुवाई की जाती है। इसे अकेले या पपीता व अन्य फसलों के साथ भी लगाया जा सकता है। एक हेक्टेयर में बुआई करने के लिए 15 से 20क्विन्टल कंद की जरूरत पड़ती है। अंतरवर्तीय फसलों में बीज की मात्रा कम लगती है।

अदरक की बुवाई कैसे करें?

अदरक की खेती करने का खास तरीका होता है। अदरक की बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी एक से डेढ़ फुट  और पौधे से पौधे की दूरी आधे से एक फुट  रखनी चाहिए। ताकि इसका विकास ठीक से हो सके। इसके अलावा बीच कंदों को चार से पांच सेंटीमीटर गहराई में बोने के हल्की मिट्टी या गोबर की खाद से ढकना जरूरी है।

अदरक की खेती में होने वाला खर्च और लाभ

अदरक की खेती करने में एक हैक्टेयर में होने वाला खर्च लगभग 5-6 लाख रूपए आता है। जहां तक अदरक के उत्पादन का प्रश्न है यह एक हैक्टेयर में 150 से 200 क्विंटल तक पैदा हो जाती है। और यदि बाजार में 40-50 रूपए प्रति किलो भी बिकेंगे तो 20-25 लाख रुपए में बिकेगी। खर्च काटकर 15-18 लाख रुपए तक का मुनाफा हो सकता है।




Comments

Popular posts from this blog

एक आम आदमी के रूप में एक सफल गृह व्यवसाय कैसे शुरूकरें गृह व्यवसाय कैसे शुरूकरें

कुक्कुट पालन कैसे करें और अधिक लाभ प्राप्त करें

मधुमक्खी पालन व्यवसाय कैसे शुरू करें।how to start honey bees business